फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में आज एडवांटेज डायलॉग का आयोजन, अलग-अलग टॉपिक पर होंगे 10 एपिसोड

Sat, 23 Sep 2023 01:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

200 शहर के प्रतिष्ठित न्यायाधीश, डाॅक्टर, वकील, बिहार इंडस्ट्रीयल एसोसिएसन, आईएएस, आईपीएस, चाणक्या लाॅ यूनिवर्सिटी और पटना यूनिवर्सिटी लाॅ काॅलेज के छात्र एडवांटेज डायलॉग में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडवांटेज सर्विसेज और द रॉयल बिहार होटल द्वारा एडवांटेज डायलॉग का आयोजन स्वर्ण महल हॉल में आज आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। एडवांटेज सर्विसेज के संस्थापक खुर्शीद अहमद ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान 2020-2021 में जब पूरी दुनिया में यातायात ठप हो चुकी थी यानी कि हवाई जहाज से लेकर सड़कें और रेल यातायात बंद हो चुके थे, उस समय हम लोग 54 एपिसोड कराए थे और सभी एपिसोड सफल हुआ था। अब हमारी सोच है कि सामाज से जुड़ें चीजों के तहत इस एपिसोड को धरातल पर आयोजन करें।

विज्ञापन


एडवांटेज सर्विसेज के संस्थापक ने कहा कि पहला एपिसोड 23 सितंबर 2023 को पटना के द रॉयल बिहार होटल के स्वर्ण महल हॉल में होगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां प्रभावशाली राय साझा की जाती हैं। हमारे विशिष्ट वक्ताओं में चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति फैजान मुस्तफा इस आयोजन में मशहूर टीवी हस्ती और ऐंकर नगमा सहर के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि एडवांटेज डायलॉग की ‘‘ओपेनियन दैट मैटर्स‘‘ वर्चुअल संवाद श्रृंखला के अत्यधिक सफल 54वें किस्त के बाद हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एडवांटेज डायलॉग ओपिनियन दैट मैटर्स अच्छी तरह से व्यवस्थित है। 

 5 वकीलों को एडवांटेज एकूलेड्स सम्मान दिया जायेगा
खुर्शीद अहमद ने कहा कि एडवांटेज डायलॉग चार जगहों पर होने जा रहा है। जिसमें पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ हैं। एडवांटेज डायलॉग में हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वकील, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी और पटना यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के 20-20 छात्र शामिल होंगे। आयोजन में प्रवेश टिकट के माध्यम से होगा, कुल 200 सीटें सीमित हैं। इस कार्यक्रम में न्यायिक जगत में अच्छे काम करने वाले 5 वकीलों को एडवांटेज एकूलेड्स सम्मान दिया जायेगा। आयोजन की संचालन प्रसिद्ध एंकर प्रेरणा प्रताप करेंगी। ये बहुत ही अच्छा आयोजन होने जा रहा। इससे पहले जितने भी वर्चुअल कार्यक्रम हुए उस से लोग काफी लाभ उठाये। उन्होंने कहा की इस आयोजन में समाज से जुड़े चीजों पर चर्चा होता है। इस आयोजन में चैरिटी रोशनी जयपुर की मूलचंदानी फैमिली भी भाग लेंगी। दूसरे चरण में गूंज के संस्थापक अंशू गुप्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे और भूखमरी की स्थिति में जी रहे लोगों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। तीसरे चरण के कार्यक्रम में क्रिकेटर सबा करीम खेल पर विस्तार से चर्चा करेंगे। खुर्शीद अहमद ने कहा कि इस प्रकार के 10 एपिसोड अलग अलग टॉपिक पर होंगे। यह प्रोग्राम भारत के चार प्रमुख शहरों में सम्पन्न होगा, जैसे - पटना, लखनऊ, बैगलूरू, हैदराबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें