Bihar : इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मैनेजर लाश को लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना जिला के फतुहा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक नव निर्मित फैक्ट्री में बिजली का करंट लगने से 25 साल के बबलू यादव की मौत हो गई। युवक सालिमपुर थाना क्षेत्र के राम नगर का रहने वाला था। युवक एक शेड बनाने वाले कंपनी में बेल्डिंग का काम करता था।
विज्ञापन
मैनेजर छोड़कर हुआ फरार
मृतक बबलू यादव के गांव के रहने वाले उसी कंपनी में कार्यरत युवक गौतम यादव ने बताया कि मैं और मेरा बबलू दोनों एक ही कंपनी से जुड़कर शेड बनाने का काम करते है। जिस समय यह घटना हुई दोनो साथ में काम कर रहे थे। उसने बताया कि जैसे ही बबलू को करंट लगी तो वह चिल्ला उठा। इसके बाद उसे शेड के उपर से उसे रस्सी के सहारे उतारा गया। फिर फैक्ट्री के मैनेजर रवि कुमार के सहयोग से उसे हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत होने के खबर सुनते ही मैनेजर लाश को लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव् को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।