फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंझारपुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: अंतिम फरार आरोपी ने जुवेनाइल कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने पकड़ी चालाकी

Wed, 26 Jun 2024 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने बताया पुलिस पांचवें आरोपी को नाबालिग मानने से पहले ही इनकार कर चुकी है। फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर उसे नाबालिग बनाया गया है, जिसका प्रमाण झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कोर्ट को साक्ष्य के साथ आवेदन उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले अंतिम आरोपी को नाबालिग मानने से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के चर्चित झंझारपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में अंतिम फरार आरोपी ने मधुबनी जुवेनाइल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह दरभंगा भेज दिया गया है। झांझरपुर डीएसपी पवन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म मामले में झंझारपुर के सभी पांच आरोपी अब पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। पुलिस जुवेनाइल कोर्ट में समर्पण करने वाले आरोपी को नाबालिग मानने से पहले ही इनकार कर चुकी है।

विज्ञापन


झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने बताया पुलिस पांचवें आरोपी को नाबालिग मानने से पहले ही इनकार कर चुकी है। फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर उसे नाबालिग बनाया गया है, जिसका प्रमाण झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कोर्ट को साक्ष्य के साथ आवेदन उपलब्ध कराया है। उसमें अधिवक्ता द्वारा दिए साक्ष्य को फर्जी बताया गया है। पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी और पांचवां आरोपी नेपाल फरार हो गया था। 

पुलिस का कहना है कि जिस स्कूल से सर्टिफिकेट लिया गया है, उसके प्रभारी द्वारा सर्टिफिकेट पर किए गए हस्ताक्षर नकली और फर्जी हैं। प्रभारी ने फर्जी और नकली हस्ताक्षर किए जाने का कबूलनामा पत्र भी पुलिस को मुहैया कराया है। उसे थानाध्यक्ष ने कोर्ट को समर्पित किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंतिम आरोपी झंझारपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर का निवासी बताया जा रहा है। वह घटना को अंजाम देने के बाद से ही नेपाल फरार हो गया था। इस मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि झंझारपुर लंगड़ा चौक स्थित एक रेस्ट हाउस में कार्यरत महिला रसोइया के साथ पांच युवकों ने 21 मई की रात एक कलम बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसी दौरान एक आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया। साथ ही महिला को धमकी दी कि इसकी सूचना अपने परिवार और पुलिस को न दे, नहीं तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। बाद में आरोपियों ने वह वीडियो वायरल कर दी। जब पीड़िता रोने लगी तो सभी आरोपी वहां से भाग गए थे।

इस कांड के आरोपियों में लंगड़ा चौक निवासी मो. नौशाद, शंभु कुमार दास, इस्लामपुर नट टोला निवासी मो. सलाउद्दीन, इस्लामपुर नट टोला निवासी कल्लू उर्फ अफरोज और झंझारपुर के कन्हौली निवासी प्रिंस कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें