फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में घर में सो रही युवती की हत्या, दो दिन में दो छात्राओं के कत्ल से पुलिस पर उठ रहे सवाल

Sun, 01 Oct 2023 03:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

अपने घर में सो रही इंटर की छात्रा ज्योति कुमारी पिता छेदीलाल की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह जब परिजनों ने उसके घर का दरवाजा खोला तो ज्योति को मृत अवस्था में पाया। 
विज्ञापन
डुमना थाना इलाके में घर में सो रही छात्रा की हत्या हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में फिर एक छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। घर में सो रही 18 वर्षीय युवती को मार दिया गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 24 घंटे में ये दूसरी हत्या है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला जिला मुख्यालय के नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 46 बलहापट्टी का है। बताया जा रहा है कि अपने घर में सो रही इंटर की छात्रा ज्योति कुमारी पिता छेदीलाल की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह जब परिजनों ने उसके घर का दरवाजा खोला तो ज्योति को मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



घटना को लेकर स्थानीय लोग प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं, वहीं 24 घंटे के अंदर दो छात्राओं की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार दो छात्राओं की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। मामले में एसडीपाओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि ज्योति कुमारी की मौत को लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें