फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः वोट मांगने पहुंचे जेडीयू विधायक को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में मतदान के दौरान उम्मीदवारों को जनता की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। बुधवार को मतदान के दौरान लोगों से खुद को वोट देने की अपील करना नीतीश कुमार के एक निवर्तमान विधायक को भारी पड़ गया।
विज्ञापन


क्षेत्र में काम न होने से गुस्साई भीड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। निवर्तमान विधायक ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। इस दौरान विधायक के साथ मौजद सुरक्षाकर्मियों को भी मुश्किल से अपनी जान बचानी पड़ी।

मामला अस्थमा के जनता दल यूनाइटेड के विधायक जितेन्द्र से जुड़ा है। उनकी सीट पर तीसरे चरण में ही मतदान हो रहा है। इसी दौरान सुबह 11 बजे के करीब वह वोट मांगने के लिए कस्बे के एक बूथ पर गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र में विकास न कराए जाने से नाराज थे लोग

उन्होंने लोगों से खुद को वोट देने की अपील की तो लोग भड़क उठे। लोगों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। विधायक ने विरोध किया तो लोगों ने उनसे धक्कामुक्की शुरू कर दी। स्‍थानीय लोग इस बात को लेकर आक्रोश में थे कि विधायक ने पिछले पांच साल में कोई काम नहीं कराया है और अब खुद को वोट देने का दबाव बना रहे हैं।

कुछ लोगों ने आरोप भी लगाया कि विधायक यहां मतदान में गड़बड़ी करने के लिए समर्थकों के साथ आए थे। भीड़ का विरोध देख ‌निवर्तमान विधायक जीतेन्द्र सिंह चलने लगे तो लोग उनके पीछे भाग लिए। इस पर विधायक गाड़ी में बैठे तो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

उनके विरोध में नारेबाजी भी की गई। जिसके बाद जीतेन्द्र सिंह ने वहां से चुपचाप निकलने में ही भलाई समझी। हालांकि विधायक का आरोप था कि यह विरोध उनके विरोधियों द्वारा जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें