फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय बड़ा हादसा; रेलिंग गिरा, बच्ची घायल

Fri, 30 Aug 2024 06:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

 जैसे ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था। उसी समय अचानक स्कूल के बगल वाले घर पर भारी संख्या में लोग हेलीकाप्टर देखने के लिए चढ़े हुए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में वैशाली में एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर द्वारा घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गणिनाथ मेले का उद्घाटन करने वैशाली जिले के महनार स्थित हसनपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था
हेलीकॉप्टर उतरने के महनार के लावापुर हीरानंद हाई स्कूल में हेलीपैड बनाया गया था। जैसे ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था। उसी समय अचानक स्कूल के बगल वाले घर पर भारी संख्या में लोग हेलीकाप्टर देखने के लिए चढ़े हुए थे। इसी दौरान घर का रेलिंग टूट कर नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों को हल्की-फुल्की चोट भी लगी है।

 
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से पहुंचे सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह की कोताही न बरती जाए
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने छत को पूरी तरीके से खाली करवाया गया। उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज परिवार वालों द्वारा करवाया जा रहा है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महनार के लावापुर में हो रहे गणिनाथ मेला के उद्घाटन करने पहुंचे थे। घटना के बाद उन्होंने घायल बच्ची की स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन को निर्देश दिया कि बच्ची की इलाज के किसी तरह की कोताही न बरती जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें