निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर छठे चरण के मतदान की जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में छठे चरण की आठ सीटों पर मतदान का समापन हो गया। पांचवे चरण की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा। इतना ही 2019 में हुए इन आठों सीटों पर हुए मतदान से तुलना करें तो इस बार करीब 3.02 प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछली बार 58.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 54.45 प्रतिशत हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के अनुसार, अब तक सबसे अधिक पश्चिमी चंपारण में 59.75 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ बूथों पर वोट बहिष्कार के कारण गोपालगंज में 50.70 प्रतिशत मैदान हुआ। वहीं वैशाली में 58.50 प्रतिशत, शिवहर में 56.30 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 57.30 प्रतिशत, वाल्मीकिनगर 58.25 प्रतिशत, और महाराजगंज में 51.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। आठों सीटों पर कुल 55.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।
135 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये
निर्वाचन आयोग के अनुसार, छठे चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 17,911 कंट्रोल यूनिट, 17,940 बैलेट यूनिट तथा 19,458 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 46 कंट्रोल यूनिट, 50 बैलेट यूनिट तथा 135 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गये हैं। जबकि 44 कंट्रोल यूनिट, 44 बैलेट यूनिट तथा 190 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये हैं। वहीं गोपालगंज में मतदान का बहिष्कार किया गया।