फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार; पदाधिकारी भी समझाकर हारे, एक भी नहीं पड़ा वोट

Sat, 25 May 2024 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : क्षेत्र में विकास नहीं करने पर जनता अब गोलबंद होकर वोट का बहिष्कार करने लगी हैं। यह नजारा देखकर उम्मीदवार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग हो पाएंगे, क्यों कि पदाधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी लोगों ने वोट नहीं दिया। 
विज्ञापन
ग्रामीणों का विरोध। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज के बाद बाल्मीकि नगर में भी मतदाताओं ने सड़क नहीं बनने से आक्रोशित होकर लोकसभा चुनाव का विरोध किया। मामला मैनाटाड़ प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 74 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौद बरवा का है, जहां मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया है। मतदाताओं के मतदान नहीं करने की सूचना मिलने पर वहां कई अधिकारी पहुंचे और लोगों को काफी समझा-बुझाया, लेकिन काफी मान- मनौव्वल के बाद भी वोटर नहीं माने और मतदान का पूर्णतः बहिष्कार कर दिया। हालांकि मतदान कर्मी दिनभर वोटरों का इंतजार करते रह गये। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि 974 मतदाताओं में से एक भी मतदाता वोट देने नहीं आया।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं लोग 
आक्रोशित ग्रामीण महानंद यादव, हसनैन मियां, बाबूलाल प्रसाद, अमरेश कुमार, रवि रंजन, कृष्णा कुमार, प्रदीप कुमार, राजन प्रसाद, जगदीश प्रसाद यादव, संजय प्रसाद, संजय कुमार, विनोद प्रसाद आदि का कहना है कि 1995 के बाद बौद बरवा गांव से बस्ठा की तरफ जाने वाली लगभग डेढ़  किलोमीटर सड़क जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से एकदम जर्जर हो गई है। कई बार सांसद, विधायक और प्रशासन से अपनी आवाज़ उठायें लेकिन सड़क बनाने के नाम पर किसी ने कोशिश नहीं की। सड़क जर्जर होने के कारण बौद बरवा के लोगों को काफी परेशानी होती है। खास कर अगर किसी की तबीयत खराब हो जाये और मैनाटाड़ तुरंत पहुंचना हो तो यह एक बहुत बड़ी समस्या होती है।आये दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि सड़क बनाने पर तनिक भी ध्यान नहीं देते हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी 
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि बौद बरवा से बस्ठा तक दो किलोमीटर में सड़क बनना है। ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता के द्वारा सड़क बनने की दिशा में काम भी हो रहा है। टेंडर प्रक्रिया जारी है। बीडीओ ने बताया कि बौद बरवा गांव से मात्र एक 85 वर्ष के मतदाता ने पूर्व में मतदान किया है। बाकी 973 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें