फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : सांसद निधि से दिए गए एंबुलेंस से हुई शराब बरामद, एंबुलेंस जब्त चालक गिरफ्तार

Thu, 16 Sep 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने सांसद निधि से मरीजों के लिए एंबुलेंस दिया था। छपरा जिला के भगवान बाजार पुलिस ने शराब सहित एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। भगवान बाजार थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस चालक शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही  शराब की तस्करी बढ़ गई है। शराब माफिया नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आए दिन राज्य के कई जिलों से शराब की बरामदगी हो रही है। बुधवार को छपरा जिले में एंबुलेंस से शराब बरामद की गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने सांसद निधि से मरीजों के लिए एंबुलेंस दिया था। सांसद ने तो मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस दिया था। लेकिन, शराब माफिया मरीज ढोने के बजाय एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने लग गए।

छपरा जिला के भगवान बाजार पुलिस ने शराब सहित एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। भगवान बाजार थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस चालक शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है।
विज्ञापन


भगवान बाजार के थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने इलाके में घेराबंदी कर एंबुलेंस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस से शराब बरामद हुई उसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक गर्भवती महिला के इलाज के नाम पर एंबुलेंस को सिवान ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें