फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद चुनाव: राजद ने किया 21 एमएलसी उम्मीदवारों का एलान, इन सीटों पर अब भी फंसा पेंच, जानें सब कुछ 

Sun, 13 Feb 2022 09:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में महासचिव आलोक मेहता ने इस सूची का एलान किया।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने  21 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। इस सूची में पूर्णिया, समस्तीपुर और नवादा के नाम रविवार की लिस्ट में नहीं हैं। इनका ऐलान बाद में किया जाएगा। राजद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में महासचिव आलोक मेहता ने इस सूची का एलान किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजद ने  भागलपुर (सीपीआई) से संजय यादव,  कटिहार से कुंदन कुमार,  सहरसा, मधेपुरा से अजय सिंह,  मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज से दिलीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बेगूसराय, खगड़िया से मनोहर यादव,  पटना से कार्तिकेय कुमार,  भोजपुर, बक्सर से अनिल सम्राट,  गया से रिंकू यादव और  नालंदा से वीर मनी कुमार उर्फ बीरन यादव को टिकट दिया है।

वहीं,  रोहतास से कृष्ण सिंह,  औरंगाबाद से अनुज सिंह,  सारण से सुधांशु रंजन पांडे,  सिवान से विनोद जयसवाल,  दरभंगा से उदय शंकर यादव,  पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार रोशन उर्फ बबलू देव और  पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वैशाली से सुबोध राय,  सीतामढ़ी से कब्बू खिरहर और मुंगेर, जमुई, लखीसराय से अजय सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

भाजपा विधायक विनय बिहारी पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज
इस बीच भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी के खिलाफ एक लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पटना पुलिस हालांकि इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। भूतनाथ रोड की रेखा देवी का आरोप है कि विनय बिहारी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर उनकी बेटी को अगवा किया है। विनय बिहारी ने बताया कि लड़की उनके साले राजीव सिंह के पास सलामत है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महिला को कथित तौर पर धमकाया कि एसपी-डीएसपी जिसके पास शिकायत करना है करे। विधायक ने हालांकि कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें