फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दानापुर में महिला को मार डाला; दंपती के बीच हुआ था विवाद, गला रेतकर फरार हो गया पति

Sat, 21 Sep 2024 03:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज से बताया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा निवासी रंजू देवी की हत्या हुई है। आरोप उसके पति मधुरेश कुमार पर लगा है। आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
पति ने पत्नी को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दानापुर में शनिवार को एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मकान मालिक ने दानापुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान नौबतपुर के चिरौरा निवासी रंजू देवी 40 वर्ष के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से चल रहा था विवाद
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नौबतपुर शहर रामपुर निवासी मधुरेश कुमार अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ दानापुर के लालू प्रसाद के खटाल के नजदीक एक किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी घटना को लेकर शनिवार को पति मधुरेश कुमार अपनी पत्नी के साथ कमरे में बंद हो गया।  दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मधुरेश कुमार ने अपनी पत्नी रंजू देवी को तेज हथियार से गला काट डाला और फरार हो गया। कुछ देर बाद इस बात की सूचना आसपास के लोगों को लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रंजू देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज से बताया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा निवासी रंजू देवी की हत्या हुई है। आरोप उसके पति मधुरेश कुमार पर लगा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली की अपनी पत्नी की हत्या पति मधुरेश कुमार द्वारा गला रेत कर करने के बाद मौके से फरार हो गये है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आपसी पारिवारिक विवाद हो सकता है। पति के गिरफ्तारी होने के बाद में मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें