फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खतरे के निशान के ऊपर पहुंची हरोहर, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी; निचले इलाके के लोग करने लगे पलायन

Sat, 21 Sep 2024 09:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

शेखपुरा के प्राथमिक विद्यालय धानुक टोला ,घाटकुसुम्भा, प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर, उच्च मध्य विद्यालय पानापुर के प्रांगण में नदी का पानी अंदर आ गया है। इससे छात्रों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
गांव में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार को अचानक सहायक हरोहर नदी की धारा उल्टी बहनी लगी है। हरोहर नदी के विकराल रूप देखकर इसके किनारे बसे लोग सहमें हुए हैं। नदी का पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगा है। आलापुर गांव के पास पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे भयभीत ग्रामीण समान पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। घरों में पानी घुसने तथा फसल डूबने से उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिख रही हैं। घाटकुसुम्भा प्रखंड के पानापुर, डीहकुसुम्भा, भदौसी, माफो, गगौर पंचायत के कई इलाकों में हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने से अकरपुर, गदबदिया, सुजावलपुर, पानापुर, प्राणपुर, जितपारपुर, महम्मदपुर, हरनामचक, आलापुर, बटौरा, मुरबरीया, सहरा, गुरेरा, घाटकुसुम्भा, कोयला, बाउंघाट गांव के निचले हिस्से में पानी प्रवेश कर गया है। किसानों द्वारा लगाए गए धान, मक्का, अरहर जैसी फसल पानी में डूबने लगी है। हरोहर नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आशंका है कि देर रात तक कई गांव का मुख्यालय से संपर्क कट जायेगा। 

विज्ञापन


कई गांव पानी से घिरे, आवागमन बाधित
गदबदिया, सुजावलपुर, अकरपुर के साथ-साथ पानापुर पंचायत के सभी गांव चारों तरफ से पानी से घिरे हैं। इसकी वजह से घाटकुसुम्भा प्रखंड के सबसे निचले क्षेत्र पानापुर पंचायत में स्थिति बिगड़ सकती है। पानापुर के किसान और सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद पासवान ने बताया कि नदी के सोतों से पानी आने की वजह से पानापुर गांव के अनुसूचित टोला का रास्ता बंद हो गया है। इस रास्ते में नदी का पानी आ जाने से 50 से अधिक परिवारों को घूमकर वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। नदी में पानी बढ़ने से नदी किनारे के खेतों में मक्का की फसलों में पानी घुसने लगा है। हरोहर नदी में नीचे से पानी बढऩे की वजह से यह स्थिति निचले क्षेत्र पानापुर से लेकर ऊपर कोयला, गदबदिया, घाटकुसुम्भा, सुजावलपुर तक एक समान है। 

विज्ञापन

स्कूल कैंपस में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
कई स्कूलों में घुसा पानी, पठन-पाठन बाधित 
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि हरोहर नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे कि संबंधित अंचल अंतर्गत पानापुर, डीहकुसुंभा पंचायत मुख्य रूप से प्रभावित होने की आशंका है। संबंधित पदाधिकारियों को जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखने को बोला गया है। जांच में पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय धानुक टोला ,घाटकुसुम्भा, प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर, उच्च मध्य विद्यालय पानापुर के प्रांगण में नदी का पानी अंदर आ गया है, जिससे कि विद्यालय में पठन पाठन प्रभावित हुआ है। साथ ही संभावित खतरे को भी ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को नदी के तटबंधों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा है। साथ ही जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन एवम अन्य राहत सामग्रियों के वितरण हेतु भी जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को तैयार रहने को कहा गया है। पशुपालन पदाधिकारी को जानवरों के लिए भी कैंप की व्यवस्था करने को कहा गया है । स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें