फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Patna : आंध्र प्रदेश की छात्रा ने एनआईटी बिहटा कैंपस में किया सुसाइड, पटना के NIT कैंपस में देर रात हंगामा

Sat, 21 Sep 2024 12:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एनआईटी की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद छात्र हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
दायें मृतका का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एनआईटी की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आंध्रप्रदेश निवासी पल्लवी रेड्डी के रूप में की गई है। वह कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पल्लवी रेड्डी के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही छात्रों ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। एनआईटी प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामला बिहटा थाना क्षेत्र के एनआईटी कैंपस की है।

विज्ञापन




छात्र कर रहे हंगामा 
घटना के संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय का कहना है कि एनआईटी में शुक्रवार की रात 9:00 बजे पल्लवी रेड्डी नाम की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। उसने ऐसा क्यों किया, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है, फिलहाल कुछ भी कहना उचित नहीं है। फिलहाल छात्र हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

छात्र कर रहे हंगामा।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मामले की जांच की मांग कर रहे छात्र 
पल्लवी के साथ रहने वाली छात्राओं का कहना है कि वह पूरे दिन हर दिन की तरह आज भी बहुत ही नॉर्मल थी। उसे देखने से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह परेशान है। उनका कहना है कि पल्लवी जब परेशान नहीं थी फिर उसने ऐसा क्यों किया, यह समझ से परे है। छात्रों का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। पल्लवी की दोस्तों का कहना है कि वह पढ़ने में काफी तेज थी। इस घटना से हर छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। पुलिस उन्हें समझा रही है लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें