फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहाबुद्दीन को तिहाड़ भेजने में बिहार सरकार को कोई आपत्ति नहीं

Wed, 30 Nov 2016 04:33 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
बिहार सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे बाहुबली सरगना और राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सीवान जेल से तिहाड़ में स्थानांतरित करने में कोई आपत्ति नहीं है। इससे पहले सीबीआई भी शहाबुद्दीन को तिहाड़ में लाने के शीर्ष अदालत के सुझाव से सहमति जता चुकी है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने माना है कि शहाबुद्दीन के बिहार में रहने के कारण उसके खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है। बिहार सरकार ने जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस अमिताव रॉ की पीठ के समक्ष कहा कि शहाबुद्दीन के खिलाफ 45 मामले चल रहे हैं। 

बिहार सरकार के वकील ने कहा कि हमें आरोपी शहाबुद्दीन को स्थानांतरित करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन अदालत को उसके खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई के तरीकों के बारे में फैसला देना होगा। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने वकील से कहा कि आप शहाबुद्दीन के खिलाफ मुकदमों की सूची पेश करें। इसमें सजा सुनाए जा चुके मामले भी हों। मामले की सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें