आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए आपत्तिजनक बयान दिया है। मंगलवार को राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को मोदी जी गोदी में उठा ले जाएं और बहन से अपनी शादी करा दें। राबड़ी ने जिस लहजे में यह कहा है उससे उनकी खीझ साफ दिख रही थी।
हालांकि अभद्र बयान के बाद राबड़ी देवी ने सफाई भी दी और कहा कि थोड़ा हंसी-मजाक कर लिया तो क्या? सभी तो करते हैं। राबड़ी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी की बातों पर विचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। बता दें कि सुशील मोदी नीतीश कुमार को ऑफर दिया है वो आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ बीजेपी के साथ आ जाएं।
राबड़ी के इस बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि बिहार के महागठबंधन की मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं। राबड़ी देवी आज विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने पहुंची थीं और राजद नेता और कार्यकर्ताओं के साथ नोटबंदी का विरोध कर रही थीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हम काला धन नहीं नोटबंदी के खिलाफ हैं और जबतक भाजपा माफी नहीं मांगती तबतक सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे।
हालांकि बाद में राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी के इस् प्रस्ताव पर नीतीश कुमार ही विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम ने चुनाव से पहले गरीब के खाते में 15 लाख लाने की घोषणा की थी, कहां गया वो पैसा। उन्होंने कहा कि कहावत है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, तो यहां वहीं हो रहा है, चोर कोतवाल को ही डांट रहा है।
#WATCH: Rabri Devi speaking on BJP leader Sushil Modi pic.twitter.com/M6y5AFtlMO
— ANI (@ANI_news) November 29, 2016