फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: काली पूजा के दिन हादसे में बच्ची की मौत, तेज रफ्तार कार ने रौंदा; विरोध में हाईवे पर बवाल

Fri, 01 Nov 2024 01:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

गुस्साए लोगों ने एसएच-91 को बांस-बल्ली से जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक रोड जाम रहा। लोगों की मांग थी कि कार चालक पर कार्रवाई की जाए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज काली पूजा है। पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है। लेकिन, मधेपुरा में एक घर में मातम पसरा है। कारण है उनकी बेटी की मौत। एक कार चालक की लापरवाही से आठ साल की मासूम की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंद दिया। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी चौक के समीप की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 को जाम कर दिया।

विज्ञापन


अनियंत्रित कार ने मासूम को रौंद दिया
इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर सड़क जाम हटवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भेलाही वार्ड सात निवासी सुधीर शर्मा की बेटी प्रिया कुमारी (8) के रूप में हुई। बताया गया कि शुक्रवार को प्रिया कुमारी किसी काम से चौक पर गई थी। वापस लौटने के क्रम में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार वाहन लेकर भाग गया।

लगभग दो घंटे तक रोड जाम रहा
इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने एसएच-91 को बांस-बल्ली से जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक रोड जाम रहा। लोगों की मांग थी कि कार चालक पर कार्रवाई किया जाए। साथ मृतक के परिजन को मुआवजा दिया जाए। रोड काम के कारण आवागमन बाधित रहा। इस मामले को लेकर मुरलीगंज सीओ किसलय कुमार ने बताया कि सरकारी नियमानुसार परिवहन विभाग से मृतक परिजनों को उचित मुवावजे की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें