मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया अफवाह के चलते माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए माहौल को शांतिपूर्ण बनाया। मामला मिठनपुरा थाना एरिया का है। मौके पर आधी रात को ही पहुंचे एएसपी टाउन ने कहा, शांति व्यवस्था को खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और QRT के जवान ने कार्रवाई करते हुए भीड़ को खदेड़ा और माहौल को शांत किया। मौके पर पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। बताया जा रहा है अफवाह होने की वजह से भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई और देखते ही देखते लोगों में गुस्सा और नाराजगी दिखी। उसके बाद इस मामले की सूचना पर कई थाने की पुलिस बल को बुलाया गया और भीड़ को हटाया गया है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर कैंप कर रही है।
पूरे मामले में एएसपी टाउन भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आधी रात को डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि दो पक्ष में तनाव की स्थिति है। उसके बाद पुलिस की टीम और फोर्स को मौके पर भेजा गया है। सोशल मीडिया के जरिए कुछ अफवाह फैलाने का काम किया था, जिसके बाद पुलिस की तत्परता से इसको रोक दिया गया है। दिवाली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था हर जगह पर तैनात थी। सोशल मीडिया के जरिए एक पक्ष के द्वारा प्रचारित प्रसारित किया जा रहा था, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी।
मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया गया है। अभी मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। माहौल शांत है, सोशल मीडिया पर अफवाह को उड़ाने वाले की पहचान की गई है, कार्रवाई किया जाएगा। समाज में शांति व्यवस्था को खराब करने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर सुब्रत सेन ने बताया कि कल देर रात कुछ लोगों ने एक मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की थी। उस जगह पर पहले से एक पंचायत का फैसला हो चुका था कि उक्त जगह पर कोई नया निर्माण नहीं किया जाएगा। फिलहाल, शांति समिति के लोगों के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया गया है। वहीं, पुलिस की तैनाती कर दी गई है, जो अगले कुछ समय तक कायम रहेगी।