फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर में होलिकादहन के वक्त दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर गोलीबारी में एक की मौत, 3 गंभीर

Tue, 07 Mar 2023 10:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर में होलिका दहन के दौरान दो पक्षों में हुए गोलीबारी में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जोगटा सलेमपुर गांव की है। 
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में होलिका दहन के दौरान दो पक्षों में हुए गोलीबारी  में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जोगटा सलेमपुर गांव की है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

विज्ञापन


क्या है मामला 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देर रात होलिका दहन को लेकर गांव के ही दो गुटों में विवाद हो गया। लेकिन  ग्रामीणों के मदद से मामले को शांत करा दिया गया था। मंगलवार की अहले सुबह दूसरे पक्ष के दो हथियारबंद लोग पहले पक्ष पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे जिसमें 32 वर्षीय धानु कुमार की गोली लगने से मौत हो गई जबकी महिला चिंता देवी समेत  रविरंजन कुमार और चंद्रशेखर कुमार घयल हो गए। उन घायलों में भी रविरंजन कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी 
गोलीबारी के खूनी संघर्ष के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होलिका दहन के लिए रात में गांव के व्यक्ति अनुधि जिसका उसके साथ विवाद हुआ था, उस समय भी वो कई राउंड हवाई फायरिंग किया था। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हो गया लेकिन मंगलवार की सुबह अनुधि और उसका भतीजा बउआ हथियार ले कर वापस पहले पक्ष के घर पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। अचानक किए गए इस गोलीबारी में चार लोगों को गोली लग गई। आननफानन में सभी को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भारती कराया जहां धनु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें