फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की के साथ की हैवानियत, पकड़ाया तो ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा

Thu, 22 Feb 2024 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी लेने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में दो बच्चों के पिता ने 13 साल की लड़की के साथ हैवानियत की है। घटना जिले के एपीएम थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का आरोप है कि दो बच्चों के पिता ने बहला फुसलाकर एवं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इधर,  मामले को जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद महिला थाना के हवाले करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी लेने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


दो बच्चों के पिता के पास से लड़की मिली
बताया जाता है कि अपने घर से अचानक पीड़िता गायब हो गई। इसके बाद उसकी मां ने काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिल पाई तो उसने इसकी जानकारी गांव वालों को बताते हुए सारी घटना की बताई। इसके बाद गांव में लोग बच्ची को खोजने में जुट गए। बच्ची को खोजने के दौरान सिमेसीपुर गांव में दो बच्चों के पिता के पास से उसे बरामद किया गया। परिजनों से बच्ची से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद सबलोग दंग रहे। ग्रामीणों ने फौरान आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। 

आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलावाए पुलिस
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर उसे घर से बहलाकर फुसलाकर आरोपी ने अपने गांव सीमैसीपुर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर गांव के लोगो और परिजनों ने आरोपी के घर से बच्ची को बरामद किया है। जहां पीड़िता की मां ने पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म को प्राथमिकी कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलावाए। वहीं पीड़िता के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बच्ची सदमे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें