फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दबंगों के गोली मारने से किसान की मौत, खेत में मवेशी चराने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 17 Sep 2023 01:37 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया में किसान को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिससे किसान की मौत हो गई। खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद हुआ था। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दबंगों के गोली मारने से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद मे दबंगों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के डूमरी महानवा गांव की है। मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महानवा गांव निवासी स्वर्गीय पारस यादव के 50 वर्षीय पुत्र रामकृत यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार के शाम गांव के लेदार यादव, छोटेलाल यादव और मुन्ना यादव से मेरे बड़े भाई की कहा-सुनी से खेत में मवेशी चराने को लेकर हुई थी। उन्होंने बताया कि कल शाम में मेरे भाई के खेत में छोटे लाल यादव ने भैंस चरने के लिए छोड़ दिया था। मेरे भाई जब उसके परिजन और छोटेलाल यादव से इस बात की शिकायत की, कि आप मेरे खेत में मवेशी क्यो चराने दिए है, तो वे लोग आग बबूला हो गए। साथ ही मारपीट पर उतारू होते हुए गाली गलौज करते हुए मेरे भाई से धक्का-मुक्की कर मारपीट की। दोनों तरफ से कुछ देर बकझक होती रही। फिर मामला शांत हो गया। उसके बाद मेरे भाई अपने घर चले आए। हम लोगों ने सोचा कि विवाद खत्म हो गया। लेकिन जब रविवार के सुबह खाना खाकर मेरा भाई घर से निकला तो रास्ते में मुन्ना यादव, छोटे लाल यादव, और लेदार यादव ने उसे घेर लिया। उसके ऊपर तीन राउंड गोली चलाई। जिसेस मेरे भाई की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।

इधर मझौलिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है। बहुत ही जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें