फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव Live: नीतीश ने राजद पर साधा निशाना, कहा- बिहार का बजट अब दो लाख करोड़

Fri, 23 Oct 2020 12:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में जैसे-जैसे पहले चरण के लिए होने वाले मतदान की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे राज्य का सियासी पारा बढ़ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार का दिन अहम है। राज्य के चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एंट्री होने वाली है। प्रधानमंत्री जहां सासाराम, गया और भागलपुर में रैली करेंगे। वहीं राहुल नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी स्तर पर पूरी तैयारियां हो गई हैं। चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दूसरी ओर, रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


नीतीश ने राजद पर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई, बिहार में केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया। केंद्र के सहयोग से दूसरे राज्य में फंसे लोगों को बिहार वापस लाया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की ओर से राशन, सिलेंडर, शौचालय की सुविधाओं को दिया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने कोरोना के दौर में दस हजार करोड़ से अधिक खर्च किया है, बाहर से आए लोगों को आर्थिक मदद दी गई है। नीतीश ने कहा कि पहले 15 साल यहां क्या हाल रहा, हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोले और अब केंद्र ने भी काफी सहयोग किया है। बिहार में अपराध का आंकड़ा कम कर दिया है, कानून व्यवस्था तेजी से सुधर रही है। राजद पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो बिहार का बजट 24 हजार करोड़ का था, अब दो लाख करोड़ से अधिक का बजट हो गया है। अब हर गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी, हर खेत तक पानी और नई तकनीक से खेती को बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है। यदि राज्य की सेवा करने का एक और मौका दिया जाता है, तो हम सुनिश्चित करेंगे कि हर गांव में सिंचाई की नवीनतम सुविधाएं और लाभ पहुंच सके।



सासाराम पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सासाराम पहुंच गए हैं। यहां वे पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ हैं।
विज्ञापन

 

चिराग ने नीतीश पर साधा निशाना
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे आदरणीय नीतीश कुमार जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आदरणीय अमित शाह जी के भी कह देने के बाद कि लोजपा बिहार चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं है, नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई। अभी और प्रमाणपत्र चाहिए। आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का स्वागत है।
 

जुमलेबाजी करनी चाहिए बंद: पप्पू यादव
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की बिहार चुनाव रैलियों को लेकर कहा, 'प्रधानमंत्री को चिराग पासवान, बेरोजगारी, प्रवासियों के मुद्दे और बिहार में कोरोना से हुई मौतों पर आज बोलना चाहिए। वह अपने भाषणों के जरिए सभी बड़े झूठों को सच में बदल देंगे। उन्हें अब अपनी 'जुमलेबाजी' को बंद कर देना चाहिए।'
 

प्रधानमंत्री को बिहार से काफी लगाव है: नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार चुनाव अभियान पर कहा, 'आज प्रधानमंत्री मोदी बिहार चुनाव के लिए अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे। उन्हें बिहार से काफी लगाव है। प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों से एनडीए को इस चुनावी मौसम में एक नई लहर बनाने में मदद मिलेगी।'
 

कोरोना हो या बेरोजगारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है
बिहार में चुनावी जनसभा से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।’ कोरोना हो या बेरोजगारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है। आज बिहार में आपके बीच रहूंगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं।'
 

तीन जगह रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी डेहरी ऑन सोन, गया और भागलपुर में तीन रैली को संबोधित करेंगे और 28 अक्तूबर को पहले चरण में भाग्य आजमा रहे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डेहरी और भागलपुर की रैलियों में प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। वहीं, गया में जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह ललन मोदी के साथ मौजूद रहेंगे।

दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी शुक्रवार को नवादा और भागलपुर के कहलगांव में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव मंच साझा करेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हिसुआ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कहलगांव में वे पार्टी प्रत्याशी मुकेश सिंह के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें