फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेटी के लिए लड़का देखने गई थी महिला, लाखो रेलवे स्टेशन के पास अर्धनग्न मिला शव, परिजन कह रहे...

Sun, 24 Dec 2023 01:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: बेगूसराय में लाखो रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। परिजनों का कहना है कि हत्या करने से पहले महिला से लूटपाट के बाद दुष्कर्म भी किया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के लिए लड़का देखने सहरसा गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
शव लेने पोस्टमार्टम घर पहुंचे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने लूटपाट कर एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि महिला से लूट और हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया। महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल हुई है। वहीं, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो रेलवे स्टेशन के पास स्थित झाड़ियों की है। मृत महिला की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी मो. सुभान की पत्नी मनिया खातून के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के पति सुभान खातून ने बताया है कि उसकी पत्नी दो दिन पहले अपने घर से बेटी के लिए लड़का देखने के लिए सहरसा गई थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोज भी की गई। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला का शव लाखो रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से मिलने की सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर जब लाखो रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो इसकी पहचान मनिया खातून के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि किसी अपराधी ने इसके साथ पहले लूटपाट की और फिर उससे दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर को रेलवे थाना पुलिस ने लाखो रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव को बरामद किया था। शव की जानकारी मिलते ही लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई थी। वहीं, इस घटना के बाद रेल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया था। फिलहाल महिला के परिजनों का कहना है कि महिला के साथ पहले लूटपाट की, फिर बाद में उससे दुष्कर्म का निर्मम तरीके से हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


इस मामले में रेल डीएसपी गौरव पांडे ने बताया है कि 23 दिसंबर को लाखो रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से एक महिला का शव को रेल थाना पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने बताया कि महिला का शव बरामद होने के बाद उसकी शिनाख्त भी हो गई। इस दौरान रेल डीएसपी गौरव पांडे ने बताया कि घटनाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है। किसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि महिला के साथ किस तरह की घटना हुई है। फिलहाल मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कहा कि इस घटना का जल्द खुलासा किया जाए, दोषियों को फांसी दी जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें