फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: यहां शाम ढलते ही हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

Wed, 11 Oct 2023 12:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले से गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में जारी है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति और मामले की जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया गांव की है। दनौली फुलबरिया में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई और देखते ही देखते वहां पर जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। इसी क्रम में कर्मसील यादव अपने भाई शेखर यादव के साथ पड़ोस में ही श्राद्ध कर्म का भोज खाकर वापस लौट रहे थे, तभी एक गोली कर्मशील यादव को लग गई। गोली लगते ही वह वहीं पर गिर गए। 

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें बेगूसराय लाया गया और एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की औप बेगूसराय पहुंचकर घायल से बयान लेने की कोशिश की। लेकिन बेहोशी की हालत में होने की वजह से कर्मशील यादव अभी कुछ भी नहीं बता पाए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें