फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: लगातार बेटी जनने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर की हत्या, बच्चियों के साथ हुए फरार

Thu, 07 Dec 2023 02:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Crime: समस्तीपुर जिले में शिवाजीनगर ओपी के करियन गांव में एक बड़ी घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार बेटी जनने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। परिवार वाले दोनों बच्ची के साथ फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के करियन गांव में गुरुवार सुबह लगातार बेटी जनने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। विवाहित गांव के हरि पासवान की पत्नी रामदुलारी कुमारी 22 वर्ष बताई गई है। मृतक विवाहिता के ससुर रोसरा थाना के चौकीदार हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चौकीदार अपने परिवार के संग फरार हो गया। इस बीच मायके वालों को जब घटना की सूचना मिली तो गांव पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को जब्त कर लिया है और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में विवाहिता के भाई हसनपुर थाने में पदस्थापित चौकीदार मनीष पासवान व उसकी चाचा रोशन देवी ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी बहन की शादी करियन गांव निवासी हरि पासवान के साथ किया था। हरि पासवान के पिता उमेश पासवान रोसरा थाने के चौकीदार हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बहन के ससुराल वाले उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। लगातार दहेज की मांग की जाने लगी।

इस दौरान उनकी बहन को दो बेटी हुई है। एक बच्ची दो वर्ष की है, जबकि दूसरी छह महीने की है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले लगातार बेटी जनने के कारण भी उसे कई तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। 10 दिन पूर्व भी वह मारपीट की सूचना पर बहन के ससुराल पहुंचे थे, समझा बूझकर लौटे थे। सुबह सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है, जब वह शिवाजी नगर पहुंचे तो उनके ससुराल वाले फरार मिले। 
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष ने क्या कहा
शिवाजी नगर ओपी क्षेत्र के प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। शव को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवार वालों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी, अभी आरोपी पक्ष के लोग फरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें