फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेतिया के बरगजवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, तीन लोग घायल

Thu, 23 Mar 2023 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण

सार

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। हथियार बंद बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट की घटना हुई है, जिसमें तीन राउंड फायरिंग भी की गई है। घटना गुरुवार दोपहर की है। वहीं, घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बरगजवा गांव निवासी कामेश्वर साह, इनकी पत्नी राजकली देवी और पुत्री राधा कुमारी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष रामश्रय यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरगजवा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। फायरिंग मामले की भी जांच की जा रही है। मामले में सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि बरगजवा गांव के संजीव कुमार सिंह और कामेश्वर साह के बीच एक साल से भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई है और केस मुकदमा भी हुआ है। वहीं, घायल कामेश्वर साह ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार को वह घर पर थे। उसी समय संजीव सिंह अपने साथ 20-25 लोगों को लेकर घर में घुस गया। घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारपीट करते हुए बाहर खींचकर लाए. उसके बाद संजीव सिंह के आदमियों ने उनके घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


आग लगाने के बाद उसको ट्रैक्टर से जोतवा दिया। इस बीच संजीव सिंह और उनके आदमी लाठी डंडे से उसे और उनकी पत्नी-बेटी और बहू को बुरी तरह से मारते पीटते रहे। जब गांव वाले उनको बचाने आए तो संजीव सिंह के साथ में आए उनके आदमियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीण आक्रोशित हो गए और फायरिंग करने वालों को जमुआ नदी तक पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें