फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नालंदा में अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, कुख्यात अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार और कारतूस के साथ टॉप-10 कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा की हिलसा पुलिस ने शुक्रवार रात हिलसा थाना अंतर्गत टॉप-10 कुख्यात अपराध कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि हिलसा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टूशन गोप उर्फ भगत जी अपने साथियों के साथ पोषंडा की ओर एकत्रित होकर अपराध की साजिश बना रहा है। सूचना मिलने के उपरांत एक टीम का गठन किया गया, जैसे ही पुलिस की घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करने लगी। तभी अपराध कर्मियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई और मौके से भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दो अपराध कर्मी टूशन गोप और दीपक उर्फ वासों को हथियार एवं कारतूस के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य अपराध कर्मी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

पूछताछ के दौरान भागने वाले दो अन्य सहयोगियों का नाम रोहित कुमार एवं मुकेश कुमार बताया, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, 15 राउंड जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो गाड़ी का लॉक तोड़ने वाला, लोहे का बना औजार, दो मोबाइल फोन और दो गुच्छा चाबी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


टूशन गोप के ऊपर नालंदा के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि दीपक कुमार के ऊपर नालंदा के अलग-अलग थानों में तीन से अधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार, हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर, दरोगा रजनीश कुमार, सुजीत कुमार, अजय कुमार भारती और आशीष मणी समेत थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें