फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thakur Politics: लालू के बाद तेजस्वी आए बचाव में, कहा- मनोज झा सर्वश्रेष्ठ सांसद, चेतन आनंद के बारे में ये कहा

Sat, 30 Sep 2023 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने चर्चा की थी। महिला आरक्षण के संदर्भ में उन्होंने बात रखी थी कि गांव की पिछड़े और अति पिछड़े समाज की महिलाओं को उन्होंने आरक्षण देने की वकालत की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"ठाकुर का कुआं" विवाद पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने सांसद मनोज झा के समर्थन में उतर आए। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद विधायक चेतन आनंद का सोशल मीडिया पोस्ट हमने देखा है। अगर किसी को किसी बात पर आपत्ति है तो चेतन आनंद को पार्टी फार्म पर बात रखनी चाहिए थी ना कि सोशल मीडिया पर करनी चाहिए थी। अगर कोई बात होती तो हम संज्ञान में जरूर लेते। तेजस्वी यादव ने कहा कि मनोज झा प्रोफेसर हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में वह स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। उन्हें पार्लियामेंट में सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुने गए हैं। उनके आचरण और बुद्धिमानी को देखते हुए उन्हें बेस्ट सांसद का पुरस्कार मिला।

विज्ञापन


चंद लोग ही देश की संपत्ति को बेच रहे हैं
तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने चर्चा की थी। महिला आरक्षण के संदर्भ में उन्होंने बात रखी थी कि गांव की पिछड़े और अति पिछड़े समाज की महिलाओं को उन्होंने आरक्षण देने की वकालत की। उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मिकी की कविता पढ़ी। अज के समय में चंद ही लोग देश चला रहे हैं। चंद लोग ही देश की संपत्ति को बेच रहे हैं। चंद लोगों के पास ही जमीन ज्यादा है। जिसकी आबादी ज्यादा है, उनके पास जमीन है ही नहीं।

ठाकुर तो कर्पूरी भी लिखते थे
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग समाजवादी लोग हैं। ठाकुर तो कर्पूरी ठाकुर भी लिखते थे। उसमें जाति की बात कहां है। हम लोग अहीर हैं, यादव लिखते हैं। लेकिन लोग राय, चौधरी भी लिखते हैं। कहीं न कहीं से ऐसी बातें ही राजनीति में आती है। भाजपा सांसद बिधूड़ी ने गाली-गलौज किया, आतंकवादी कहा, कटुआ कहा, उग्रवादी सब कहा, उनकी बात का पोस्टमार्टम कहां हुआ। हमलोग A टू Z को लेकर चलते हैं। जितने राजपूत एमएलए हैं राजद में, उतने भाजपा में नहीं हैं। हम लोग वीपी सिंह, अर्जुन सिंह को मानते हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह को मानते हैं। इन तीनों से बड़ा कोई है क्या समाज में। कोई कह रहे हैं जीभ काट देंगे, गर्दन काट देंगे, मार देंगे, यह तो दुख की बात है। अगर हमारे दल से भी कोई लोग भाजपा के लोगों के बारे में ऐसा कहता तो उसपर खेद प्रकट करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें