फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Corona Ristrictions: बिहार में छह फरवरी तक जारी रहेंगी पाबंदियां, सीएम नीतीश ने किया एलान

Thu, 20 Jan 2022 06:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना के मामलों के बीच नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन


इस बीच बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के छह मरीजों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के 3475 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर एवं पटना के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सबसे ज्यादा 745 नए मामले पटना में सामने आए हैं। बिहार में फिलहाल कोविड के 26,673 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,51,253 नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें