फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू का यूटर्न: मंत्री के बयान के बाद नीतीश ने फिर उठाया विशेष राज्य का मुद्दा, बोले- मांग रहेगी जारी

Wed, 29 Sep 2021 08:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अपने मंत्री के बयानों के उलट सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई जाती रहेगी। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की उनकी मांग जारी रहेगी। नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार को गरीब राज्यों की मदद करनी चाहिए। केंद्र सरकार को ही इस पर फैसला लेना होगा, लेकिन हम कहते रहेंगे कि राज्य का विकास होना चाहिए।
विज्ञापन


नीतीश के मंत्री ने दिया था अलग बयान 
बता दें कि हाल ही में नीतीश सरकार के मंत्री ने कहा था कि हम कई साल से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। अब हमने इस ओर सोचना छोड़ दिया है। 

योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र यादव राज्य ने सोमवार 27 सितंबर को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लंबे समय से अनसुना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपना गुस्सा मीडिया के सामने प्रकट किया। यादव ने कहा कि यह मांग करते हुए हमने कई साल बिता दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि इसके लिए राज्य सरकार की ओर से समिति गठित की गई, समिति की ओर से रिपोर्ट भी पेश की गई। लेकिन, इसका कोई परिणाम नहीं निकला। लगातार सात-आठ साल से यह मांग उठाई जा रही है। हर चीज की एक सीमा होती है। कब तक हम यह मांग उठाते रहेंगे। अब हमने इस ओर सोचना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें