फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छपरा की प्रेम कहानी के खूब हो रहे चर्चे, पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी

Fri, 28 May 2021 05:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की कहानी असल जिंदगी में सामने आई तो पति ने पूरी दरियादिली दिखाई। पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा कर पत्नी की जिंदगी में खुशियां लाने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
छपरा: पति, पत्नी और वो.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा जिले से आई यह खबर चौंकाने वाली है। एक पति ने अपनी पत्नी के जीवन में खुशियां लाने लिए उसके प्रेमी से उसका विवाह करा दिया। असल जिंदगी में ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन इस पति ने यह कारनामा कर दिखाया है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


छपरा शहर के वार्ड 45 के घेघटा गांव का एक युवक अनूठा पति साबित हुआ है। शादी के वायरल हुए वीडियो में यह युवक कह रहा है कि उसने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसकी पत्नी को किसी दूसरे लड़के से प्रेम होने लगा। इसलिए उसने खुशी-खुशी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। 

जब पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई तो वहां भीड़ जमा हो गई, तभी कुछ लोगों ने शादी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पहले तो लोगों को यह शादी आम शादी जैसी लगी, लेकिन कुछ देर बाद खुसुर-पुसर शुरू हुई और जैसे ही पता चला कि पति खुद अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा रहा है, सभी हैरान रह गए। इससे पहले ऐसा नजारा उन्होंने सिनेमा में ही देखा था। 
विज्ञापन


छह माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग
महिला के नए पति ने कहा कि हम दोनों का बीते छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पति उसे पति उसे मारता-पीटता रहता था। इस वजह से हमने यह कदम उठाया। उधर, महिला ने भी आरोप लगाया कि उसका पहला पति उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने दुखी होकर यह कदम उठाया। अब अपने इस प्रेमी से शादी करके खुश हूं। 

हम दिल दे चुके सनम जैसी कहानी
बॉलीवुड फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से उक्त कहानी मिलती जुलती है। इस फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या रॉय पति-पत्नी दिखाए गए थे। तीसरा किरदार सलमान खान का था। छपरा की उक्त प्रेम कहानी भी इसी तर्ज पर चली है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें