बाढ़ के पानी में नहाने लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
इधर, थरथरी प्रखंड मुख्यालय के बगल से गुजरने वाली मुहाने नदी भी उफान पर है। जलस्तर में तेजी से इजाफा होने के कारण मुहाने नदी पर बना डायवर्जन डूब गया है। दो से ती फीट पानी का बहाव हो रहा है। इसके कारण हिलसा- नुरसराय मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिलसा अनुमंडल के लोगों को जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। जिसके कारण हिलसा करायपरसुराय और थरथरी प्रखंड के लोगों को परवलपुर के रास्ते बिहारशरीफ आना पड़ रहा है। इसमें करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। मुहाने में आई पानी मे बच्चे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की बात कही गई थी।