फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बरसाई गोलियां, पूर्व सरपंच सहित तीन घायल

Sat, 24 Aug 2024 09:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को घायल कर दिया है। घायलों में पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। आननफानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों पर गोलियां बरसाई हैं, जिसमें तीनों घायल हो गये हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा चौक का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों की संख्या चार थी और सभी बाइक पर सवार थे। इस घटना में घायल चार लोगों में एक किराना दुकानदार भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लूटने के लिए पहुंचे थे अपराधी 
परिजनों का कहना है कि नंदलाल साह कई वर्षों से नेउरा बाजार में किराना दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन के तरह वह शनिवार की देर शाम को दुकान बंद करने से पहले अपने बेटे नीरज के साथ पूरे दिन की बिक्री का हिसाब कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उनके दुकान में घुस कर लूटपाट करने लगे। जब दोनों नंदलाल साह ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। और इसके बाद उनके बेटे नीरज को भी गोली मार दी। जब भतीजे को गोली मारते देखा तब   नंदलाल साह के चचेरे भाई विजय  प्रभाकर भी उनको बचाने के लिए उधर दौड़ पड़े  जिसपर अपराधियों ने उन्हे भी गोली मार दी। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन चारों अपराधी वहां से फरार हो गये।

जांच में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी पूर्वी शहरयार अख्तर ने बताया कि जख्मी का बयान अभी नहीं लिया गया है। सभी घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला रही है। पुलिस का दावा है कि उन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें