दरभंगा में कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा और अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश बोले- मंत्री संजय झा की पहल पर तटबंध का कार्य कराया जा रहा
इससे पहले दरभंगा के गौड़ा बौराम के कोठराम में कमला बलान नदी पर बने बांध का सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इसके बाद दरभंगा हवाई अड्डा के सुरक्षा बांध पर बने पीसीसी और मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित एयरपोर्ट परिसर में किया लोकार्पण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री तटबंध का उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य (फेज-II) का शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जलसंसाधन मंत्री संजय झा की पहल पर तटबंध का कार्य कराया जा रहा है। इससे इस इलाके लाखो लोगो को इसकी सुविधा मिल सके। उन्होंने मंच से विभाग के इंजीनियर ओर अभियंता प्रमुख को भी आग्रह किया बरसात पूर्व इस कार्य को करा दीजिये। इससे बाढ़ और बरसात के मौसम लोगो को इसका लाभ मिले। तटबंध बन जाने से इस इलाके के लोगो को काफी सुविधा मिलेगी।