अमर उजाला
Sat, 24 June 2023
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री आये दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं.
बड़वानी में हिन्दू राष्ट्र बनाने और धर्मांतरण के मुद्दे पर दिया गया उनका बयान एक बार फिर चर्चा में है.
धीरेंद्र शास्त्री देशभर में राम कथा करने जाते हैं साथ ही वह दरबार भी लगाते हैं, जिसमें पर्ची के जरिए लोगों की समस्याएं हल करते हैं.
धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति इन दिनों मध्यप्रदेश से लेकर पूरे देश में फैल रही है.
रोजाना बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने बागेश्वर धाम और उनके दरबार में पहुंचते हैं.
वह देश के अलग-अलग हिस्सों में राम कथा करते हैं, उनकी आमदनी का स्त्रोत राम कथा वाचन है.
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक दिन के कथावाचन से करीब 80 हजार रुपये की कमाई करते हैं.
उनकी महीने भर की कमाई करीब 3.5 लाख रुपये है. एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 19.5 करोड़ के आसपास है.
कितना पढ़े लिखे हैं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री