विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा नेताओं पर दिए गए बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने उनपर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबका साथ और सकबा विकास होता है। यहां कई मल्टीपर्पस नेता हैं। यह राजद नहीं है कि एक मालिक है और सब उसके नौकर हैं। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी को पूरे देश में श्रेष्ठ बनाने का काम कर रही है। यह एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। लालू प्रसाद को भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। उनके बेटे तेजस्वी यादव हरिशचंद्र हो जाते वाली बात जो कह रहे हैं उनको मैं बता दूं कि लालू जी कल भी अपराधी थे और आज भी कोर्ट की नजर में अपराधी हैं। इसलिए एकदम बेफिक्र रहिए तेजस्वी जी, आपके पिता को कभी कोई क्लीनचिट नहीं दे सकती है। भाजपा तो कभी किसी कीमत पर क्लीनचीट नहीं देगी। और, आपको भी नहीं देगी क्यों कि आप भी उन्हीं की श्रेणी में आते हैं।
भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है
वहीं भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी नहीं होती है। यहां हर चीज गुटनिरेपक्ष होता है। भाजपा न जाति की पार्टी है और न ही वंशवाद की पार्टी है। यहां सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। सामूहिक नेतृत्व मिलकर काम करता है। जो जातीय नेतृ्त्व के लहर से प्रभावित हैं, वैसी ही मानसिकता के लोगों को वह भाजपा में खोजते हैं। यहां ऐसा नहीं चलता है। यहां हर नेतृत्व का तुलसी के पत्ते के तरह मान बराबर हैं। तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर आए हैं। उनकी पार्टी में कोई भी नेतृत्व उभर नहीं सकता है। भाजपा नेतृत्व को उभारने का काम करता है। सबको समान अवसर देता है।
भाजपा में अलग-अलग गुट बन गया है
दरअसल तेजस्वी यादव ने
तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा का मतलब है कि लोगों में भ्रम और अफवाह फैलाना। यही इनलोगों का काम है। भाजपा में अलग-अलग गुट बन गया है। आपस में ही तानातानी चल रही है कि बिहार में कौन होगा नेता? सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सुशील मोदी का अपना-अपना गुट है। सांसदों और विधायकों का भी अलग गुट है। यह लोग आपस में ही लड़ रहे हैं।