फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उड़ाया विमान, कोलकाता से दरभंगा लाए इंडिगो की पहली फ्लाइट

Tue, 06 Jul 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सांसद राजीव प्रताप रूडी सांसद होने के साथ-साथ एक विमान पायलट भी हैं।इस विमान में यात्रियों के साथ बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा भी सवार थे।  
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी इंडिगो एयरलाइंस का पहला विमान कोलकाता से उड़ाते हुए दरभंगा तक लेकर आए। हाल ही में शुरू हुए उत्तर बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस का यह पहला विमान है। सांसद राजीव प्रताप रूडी सांसद होने के साथ-साथ एक विमान पायलट भी हैं। 

विज्ञापन


पिछले दस वर्षों में उन्होंने लड़ाकू, फाइटर प्लेन राफेल व सुखोई आदि की सफलतापूर्वक उड़ान भरी है। उन्होंने अपने जीवन में कई घंटों की फ्लाइट उड़ाने का अनुभव प्राप्त किया है।

दुनिया के पहले सांसद पायलट के रूप में रूडी का नाम लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है। बता दें कि इस हवाई अड्डे से सहरसा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मधुबनी, सुपौल समेत 17 जिलों के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन


इस विमान में यात्रियों के साथ बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा भी सवार थे। हाल ही में शुरू हुए उत्तर बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस का यह पहला विमान कोलकाता से पहुंचाया गया है।

रूडी ने कहा कि यहां के रन-वे पर विमान को उतारना किसी दूसरे एयरपोर्ट से बिल्कुल अलग है। कोलकाता से दरभंगा के सफर की दूरी तकरीबन 50 मिनट में तय की।मंत्री संजय झा ने कहा, यह दरभंगा के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा यहां पहुंच गई है। इसके माध्यम से पूरे देश के साथ विदेशों को जोड़ लिया जाएगा।

बिहार के इन जिलों को होगा लाभ
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विमान के कप्तान रूडी ने कहा कि दरभंगा से देश के बड़े शहरों के लिए सस्ती हवाई सेवाओं की शुरुआत से सहरसा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मधुबनी, सुपौल समेत 17 जिलों के लोगों को लाभ होगा।

यहां से पहली यात्री सेवा के विमान की उड़ान 8 नवंबर 2020 को शुरू हुई थी। कोलकाता एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की पहली विमान सेवा उड़ान संख्या 6ई-6919 सोमवार को दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें