फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नरकटियागंज के बीजेपी विधायक ने कॉलेज कर्मियों पर दुर्व्यवहार और जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप

Sat, 10 Jun 2023 09:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने टीपी वर्मा कॉलेज कर्मियों पर दुर्व्यवहार कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। विधायक ने उनलोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है और पुलिस से कॉलेज कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने टीपी वर्मा कॉलेज कर्मियों पर दुर्व्यवहार कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। विधायक ने उनलोगों के खिलाफ शिकारपुर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में विधायक ने कॉलेजकर्मी सुजीत कुमार वर्मा, अनूप तिवारी, सुनील कुमार वर्मा, संजय चौधरी, दिव्या एवं प्रियंका कुमारी को आरोपित किया है।
विज्ञापन


लगाया कॉलेज में कुव्यवस्था का आरोप 
 विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीपी वर्मा कॉलेज की जमीन उनके दादा जी ने दान में दिया है, इसलिए उस कॉलेज से उनको कुछ ज्यादा ही लगाव है। इस कॉलेज में कुव्यवस्था व्याप्त है। भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि इस कॉलेज के प्रिंसिपल हमेशा गायब रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएड के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा अंक पत्र से लेकर फार्म भरने, प्रेक्टिकल आदि के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। उन्होंने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि 7 जून को वह छात्र छात्राओं की शिकायत पर बीएड की आंतरिक परीक्षा में लिए जा रहे 2 हजार रुपए घुस की जांच करने पहुंची थी। कॉलेज परिसर में घुसते ही आरोपितों समेत अन्य कर्मियों ने पहले विधायक रश्मि वर्मा का विरोध किया और फिर जब विधायक नहीं मानी तब कॉलेजकर्मियों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा विधायक रश्मि वर्मा का यह भी आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया और उल्टे शिकारपुर थाने में उनके खिलाफ आवेदन भी दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस  
भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने पुलिस को बताया है कि भू:दाता परिवार की होने के बावजूद शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पुलिस से कॉलेज कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि विधायक के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें