फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में खेत की ओर गई महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 19 Sep 2023 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया में खेत की ओर गई एक महिला पर भालू ने  हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला गंभीर रूप में घायल हो गई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में भालू के हमले से एक महिला गंभीर घायल हो गई है। महिला का हाथ भी टूट गया है। घटना इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित सोहरीया गांव के सरेह की है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान वाल्मिकी नगर थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया गांव निवासी रामचन्द्र महतो की पत्नी श्रीपति देवी के रुप में हुई है। 

विज्ञापन

 
भालू के हमले में महिला का एक हाथ टूट गया
बताया जा रहा है कि खेत की ओर गई महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला का एक हाथ टूट गया है। जख्मी महिला को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए वाल्मिकी नगर APHC में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है। अनुमंडलीय अस्पताल में महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।

बेहोशी की हालत में जंगल में पड़ी थी
ग्रामीणों का कहना है कि महिला भालू के हमले के बाद बेहोशी की हालत में जंगल में पड़ी थी। वहीं, बाद में लोगों का शोर सुनकर भालू जंगल में भाग गया। जंगल से निकलकर अब भालुओं का दल रिहायशी इलाके में पहुंच रहा है और किसानों और ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहा है। भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें