फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधानसभा उपचुनाव: तेजप्रताप कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस तो तारापुर में राजद का देंगे साथ

Sat, 16 Oct 2021 11:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजप्रताप ने दावा किया है कि कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस के अतिरेक कुमार की जीत पक्की है। हालांकि तारापुर से उन्होंने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार का ही समर्थन करने की बात कही। तेजप्रताप ने अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का बागी तेवर कम नहीं हो रहा है। हसनपुर से राजद विधायक तेजप्रताप ने एलान किया है कि वह उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन

 

तेजप्रताप ने दावा किया है कि यहां से कांग्रेस के अतिरेक कुमार की जीत पक्की है। हालांकि तारापुर से उन्होंने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार का ही समर्थन करने की बात कही। तेजप्रताप ने अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया है।
 

तेजप्रताप का यह कदम पार्टी के लिए भले ही चकित करने वाला हो, लेकिन इसको लेकर कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। राजद के दोनों सीटों से अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा के साथ ही तेजप्रताप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार से जाकर मिले थे। अतिरेक कुमार डॉ. अशोक कुमार के पुत्र हैं। लिहाजा तब से ही इस बात की आशंका थी कि प्रत्यक्ष और या परोक्ष रूप से तेजप्रताप कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को तेजप्रताप ने कांग्रेस के समर्थन में पत्र जारी कर सारे कयासों पर विराम लगा दिया है। साथ ही एलान किया कि वह कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। दरअसल तेजप्रताप यादव के विधानसभा क्षेत्र हसनपुर का कुछ हिस्सा कुशेश्वरस्थान से सटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें