फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर आतंकी हमला: सुबह अरबिंद ने मां से की थी लंबी बात, शाम को आई मौत की खबर 

Sat, 16 Oct 2021 10:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

अरबिंद 10 साल से कश्मीर में गोलगप्पा की दुकान लगा रहा था। लेकिन शनिवार को आतंकियों ने उसे निशाना बना लिया। इस घटना के बाद अरविंद के घर पर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
अरविंद साह के घर में मातम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह में शनिवार को आतंकियों ने बिहार के बांका जिले के बाराहाट निवासी अरबिंद कुमार साह की हत्या कर दी। मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। आज सुबह ही अरविंद ने घर पर मां से बात की थी। शाम को मौत की खबर आई तो घरवाले सन्न रह गए।

विज्ञापन


10 साल से लगा रहा था दुकान
अरबिंद 10 साल से कश्मीर में गोलगप्पा की दुकान लगा रहा था। कश्मीर के हालात खराब होने के बावजूद वो रोजगार का खातिर वहीं रहा। जब हालात सामान्य होने लगे तो आतंकियों ने उसकी जान ले ली। 

बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के लखपुरा परघड़ी गांव के देंवेद्र साह के दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। अरबिंद ही घर का बड़ा सहारा था। वह 10 साल से कश्मीर में रहकर पैसा कमा रहा था और परिवार का खर्च चला रहा था। बूढ़े मां-बाप के साथ घर के बाकी सदस्यों का खर्च अरबिंद ही उठा रहा था। घटना के बाद घरवाले बेहाल हैं । परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन


परघड़ी गांव के 10 लोग श्रीनगर में रहकर गोलगप्पा और अन्य खाने-पीने की चीजों की दुकान लगाते थे। इस गांव के सभी लोग एक साथ ही रहते थे। बड़े भाई बबलू साह की मौत के बाद अरबिंद गांव आया था। तीन माह पहले ही वो बिहार से श्रीनगर गया था।

सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान 
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतक अरबिंद के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से परिजनों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें