फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- चावल का पहला साइलो गोदाम बनेगा बक्सर व कैमूर में

Sun, 22 Aug 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

  • इसके शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा यह गोदाम 11 एकड़ में बनेगा
  • दोनों जगहों पर गेहूं का 37500 मैट्रिक टन की क्षमता वाला बनेगा साइलो गोदाम
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत का पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर व कैमूर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शाहाबाद का क्षेत्र धान के कटोरा के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


इसके शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यह गोदाम 11 एकड़ में बनेगा। दोनों जगहों पर गेहूं का 37500 मैट्रिक टन की क्षमता साइलो गोदाम बनेगा। इसे साइंटिफिक तरीके से बनाया जाएगा।

गोदाम में रखा गया अनाज वर्षों बाद भी खराब नहीं होगा। इसे भारतीय खाद्य निगम द्वारा तैयार किया जाएगा। गेंहू के लिए बिहार के 27 जिलों में साइलो गोदाम के लिए सर्वेक्षण किया गया है। यह 50,000 मैट्रिक टन का होगा ।
विज्ञापन


चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पौष्टिकता सुरक्षा की भी अब गारंटी लेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री ने कुपोषण को खत्म करने के लिए फोर्टिफाइड राइस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें