फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Kumar Super 30 : बिहार से सुभद्रा देवी, कपिलदेव प्रसाद और आनंद कुमार 5 को ग्रहण करेंगे पद्म सम्मान

Sat, 25 Mar 2023 06:33 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहारियों के हिस्से आए तीन पद्म पुरस्कार पांच अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में मिलेंगे। राष्ट्रपति भवन में 22 मार्च को तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 45 पद्मश्री पुरस्कार दिए गए थे। शेष अवार्डी 5 अप्रैल को राष्ट्रपति से सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
बिहार की इन तीन विभूतियों को राष्ट्रपति देंगी पद्मश्री पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहारियों के हिस्से आए तीन पद्म पुरस्कार पांच अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में मिलेंगे। राष्ट्रपति भवन में 22 मार्च को तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 45 पद्मश्री पुरस्कार दिए गए थे। शेष अवार्डी 5 अप्रैल को राष्ट्रपति से सम्मानित होंगे। बिहार से पेपर मेसी आर्ट की वयोवृद्ध साधिका सुभद्रा देवी, बावन बूटी कलाकारी को जिंदा रखते हुए नई पहचान देने वाले कपिल देव प्रसाद और विश्वविख्यात सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करेंगी। आनंद कुमार और कपिल देव प्रसाद चार अप्रैल को पटना से निकलेंगे। सुभद्रा देवी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में हैं, वह वहीं से राष्ट्रपति भवन जाएंगी। सभी के पास सम्मान समारोह का निमंत्रण आ गया है।

विज्ञापन


बच्चों के लिए जीने वाली आनंद की मां भी जाएंगी
शिक्षाविद् आनंद कुमार भी चार अप्रैल को दिल्ली निकलेंगे। राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री ग्रहण करते समय मां उनके साथ रहेंगी। भाई और पत्नी समेत बच्चों में से कौन-कौन जाएंगे, यह अभी पक्का नहीं हुआ है। आनंद कुमार ने कहा- "मैं अभी बाहर हूं। पटना पहुंचने के बाद परिवार के साथ बैठकर तय किया जाएगा कि कौन लोग जाएंगे। दरअसल, यह पुरस्कार यह एक संघर्ष को पहचान और उसे दी जा रही प्रतिष्ठा है, इसलिए संघर्ष के साथी परिवारजनों को मुझसे ज्यादा इस प्रतिष्ठापूर्ण अवसर का इंतजार है।"

Trending Videos
विज्ञापन

बावन बूटी के कलाकार कपिल देव प्रसाद एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार को पटना आए थे। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बेटे के साथ जाएंगे कपिल देव प्रसाद
राष्ट्रपति से पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण करने के लिए कपिल देव प्रसाद अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली जाएंगे। शनिवार को वह अंबपाली हस्तकरघा और हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति लिमिटेड पटना व वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पटना आए हुए थे। नालंदा लौटने से पहले 'अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने बताया- "पद्मश्री पुरस्कार के लिए चार अप्रैल को बिहारशरीफ से पटना आकर दिल्ली निकलेंगे। पत्नी लाखो देवी और बेटा सूरजदेव कुमार साथ जाएंगे। टिकट ले लिया है।" अंबपाली की प्रेसिडेंट अर्चना सिंह समेत संगोष्ठी में मौजूद 50 कलाकारों और प्रशिक्षकों ने बावन बूटी के लिए कपिल देव प्रसाद को पद्मश्री दिए जाने की प्रशंसा की। इसपर कपिल देव प्रसाद ने संदेश दिया कि "आपका हुनर ही अंत में काम आता है। जो जिस कला क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें निपुण बनें और निरंतर आगे बढ़ते रहें।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें