फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी: सीएम नीतीश के जाते ही लखनदेई नदी पर बना तटबंध ढहा, मंत्री बोले- हमने सूखी नदी को जीवंत किया 

Sat, 14 May 2022 03:39 PM IST
Amit Mandal एएनआई, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के डीएम मनीष कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण स्थल का दौरा किया और नदी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
तटबंध ढहा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले में लखनदेई नदी पर एक निर्माणाधीन तटबंध सीएम नीतीश कुमार द्वारा निरीक्षण कर यहां से जाने के तुरंत बाद टूट गया।  एक ग्रामीण ने कहा कि जैसे ही सीएम गए, तटबंध टूट गया। अब हम अपने गांव में नदी के पानी के प्रवेश से सावधान हैं। 

विज्ञापन


वहीं, जल संसाधन विभाग मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि कोई तटबंध नहीं टूटा है। पिछले 4 दशकों में सूख गई एक नदी को फिर से जीवंत करने के लिए हमने पानी को नदी में बहने और पानी के सीतामढ़ी पहुंचने का रास्ता बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीतामढ़ी के डीएम मनीष कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण स्थल का दौरा किया और नदी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस परियोजना से आसपास के गांवों को पानी की सुविधा मिलेगी। नेपाल में नदी के ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण बहुत पानी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें