फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चार कैबिनेट बैठकों में स्वीकृत 9 इंजीनियरिंग स्ट्रीम के 217 पदों की बजट में घोषणा अब, नौकरी कब

Sat, 04 Mar 2023 12:14 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति कुमार जितेंद्र ज्योति, पटना

सार

Government Job in Bihar : नवंबर से जनवरी तक नीतीश कुमार मंत्रिमंडल ने चार बैठकों में कुल 8 प्रस्तावों के जरिए अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में 217 पदों के सृजन की स्वीकृति दी थी। अब बजट में वित्त मंत्री ने इसकी उद्घोषणा की है।
विज्ञापन
कैबिनेट में पदों की स्वीकृति पहले ही हो चुकी। बजट में अब उद्घोषणा की हो गई अब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हर तरह की सरकारी नौकरियां आ रही हैं...बजट 2023-24 को लेकर सबसे ज्यादा यही खबर चलाई गईं। 28 फरवरी को बजट पेश करते समय राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में 217 नए शिक्षकों एवं कर्मियों के पद सृजित किए जाने की जानकारी दी। इन पदों पर नौकरी के लिए प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कुछ युवा नवंबर से कर रहे, कुछ दिसंबर और बाकी जनवरी से। नवंबर से जनवरी के दरम्यान चार अलग-अलग तारीखों में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल ने कुल 8 प्रस्तावों के जरिए इन 217 पदों के सृजन की स्वीकृति दी थी। अब बजट में वित्त मंत्री ने इसकी उद्घोषणा की है। ठीक उसी तरह, जैसे पुलिस में 75,543 नौकरियों की उद्घोषणा की। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री की बजट उद्घोषणा में क्या था
बजट के दौरान वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा- "बिहार सरकार 10 लाख नौकरियां देने की मंशा सरखती है। अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों के लिए स्वीकृत कुल 3,021 रिक्त पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है। गत एक वर्ष में विभिन्न विषयों में अलग-अलग अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में कुल 522 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। वर्ष 2022-23 में अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए पाठ्यक्रम के संचालन हेतु क्रमश: 99 एवं 118, अर्थात कुल 217 नए शिक्षकों एवं कर्मियों के पद सृजित किए गए हैं।"

आईआईटी तैयारियों के लिए निर्विवाद नाम आनंद कुमार की सलाह पढ़ें। - फोटो : अमर उजाला

अब जानिए, कैसे एक्सपर्ट को मिलेगा मौका

इंजीनियरिंग के विभिन्न स्ट्रीम्स के एक्सपर्ट को बिहार में आने का इंतजार नवंबर से ही चल रहा है, जब पहली बार कैबिनेट ने ऐसे पदों की स्वीकृति दी। अगर बजट उद्घोषणा के आधार पर मानें तो अगले वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में केमिकल, एरोनॉटिकल, माइनिंग, बायोमेडिकल एंड रोबोटिक्स, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के साथ फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी इंजीनियर के एक्सपर्ट भी बहाल होंगे। सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक तक के पद होंगे, मतलब अनुभवी इंजीनियरों को भी बिहार में सरकारी नौकरी मिलेगी। पॉलिटेक्निक संस्थानों में सिविल इंजीनियरिंग, फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, माइनिंग इंजीनियरिंग के एक्सपर्ट को नौकरी मिलेगी। साथ ही, राजकीय पॉलिटेक्निक (टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी), भागलपुर में गैर-शैक्षणिक पदों पर भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

बिहार बजट में इस बार इन्हीं कैबिनेट निर्णयों से स्वीकृत पदों की उद्घोषणा की गई। - फोटो : अमर उजाला
::: इंजीनियरिंग कॉलेजों में ::: 

केमिकल इंजीनियरिंग

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय, बेगूसराय
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 3, सहायक प्राध्यापक- 8)
एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय, चंडी
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 3, सहायक प्राध्यापक- 8)
माइनिंग इंजीनियरिंग
शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 3, सहायक प्राध्यापक- 8)
बायोमेडिकल एंड रोबोटिक इंजीनियरिंग
मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 3, सहायक प्राध्यापक- 8)
फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन
लोकनायक जय प्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान, छपरा
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 3, सहायक प्राध्यापक- 8)
कटिहार अभियंत्रण महाविद्यालय, कटिहार
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 3, सहायक प्राध्यापक- 8)
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय
(सह-प्राध्यापक- 2, सहायक प्राध्यापक- 3)
गया अभियंत्रण महाविद्यालय
(सह-प्राध्यापक- 1, सहायक प्राध्यापक- 1)
दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय
(सह-प्राध्यापक- 1, सहायक प्राध्यापक- 1)
फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी 
दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 3, सहायक प्राध्यापक- 8)
बख्तियारपुर अभियंत्रण महाविद्यालय
(प्राध्यापक- 1, सह-प्राध्यापक- 1, सहायक प्राध्यापक- 4)

::: पॉलिटेक्निक में :::
सिविल इंजीनियरिंग 
ब्रज किशोर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक, गोपालगंज
(व्याख्याता- 7) 
राजकीय पॉलिटेक्निक, सीतामढ़ी
(व्याख्याता- 7) 
फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी
राजकीय पॉलिटेक्निक, बरौनी
(विभागाध्यक्ष- 1, व्याख्याता- 6)
राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेर
(विभागाध्यक्ष- 1, व्याख्याता- 6)
फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन 
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक , मुजफ्फरपुर
(विभागाध्यक्ष- 1, व्याख्याता- 6)
माइनिंग इंजीनियरिंग 
राजकीय पॉलिटेक्निक, नवादा
(विभागाध्यक्ष- 1, व्याख्याता- 6)
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
राजकीय पॉलिटेक्निक (टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी), भागलपुर
29 शैक्षणिक, 31 तकनीकी, 16 गैर-शैक्षणिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें