फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद में अवैध हथियारों का बड़ा सौदागर गिरफ्तार; कार से मिले सात सौ जिंदा कारतूस और विदेशी पिस्तौल

Mon, 09 Oct 2023 03:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar Police: औरंगाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और हथियार मिले। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद में पुलिस ने अवैध हथियारों के एक बड़े सौदागर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अवैध हथियार कारोबारी कार से सात सौ जिंदा कारतूस और हथियार मिले। उसके बाद कार समेत सभी चीजों को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार हथियार कारोबारी धनंजय कुमार ओबरा थाना के मखरा गांव का निवासी है।

विज्ञापन


खुफिया इनपुट पर कार्रवाई में मिली सफलता
पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने सोमवार को दोपहर प्रेस वार्ता में बताया कि खुफिया इनपुट मिला कि एक अवैध हथियारों का सौदागर अरवल से असलहे की खेप लेकर कार से झारखंड की राजधानी रांची जा रहा है। इनपुट मिलते ही उन्होंने औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमानुल्लाह खां को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कार से कारतूस और असलहा हुआ बरामद
निर्देश मिलते ही सदर एसडीपीओ ने औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष पंकज सैनी के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई कर शहर में बाइपास ओवरब्रिज के पास चेक नाका लगाकर सघन वाहन जांच शुरू की। वाहन जांच अभियान के दौरान ही जसोईया मोड़ की ओर से आ रही एक लग्जरी कार की जांच में उसमें बैठे चालक की कमर से 7.65 एमएम की मैगजीन लोडेड विदेशी पिस्तौल और वाहन से सात सौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


गिरफ्तार हथियार कारोबारी पहले भी जा चुका है जेल
बरामद सामान में मैगजीन लोडेड एक विदेशी पिस्तौल, 7.65 एमएम  के छह सौ और 7.62 एमएम के सौ जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम की एक मैगजीन, 24 हजार नकदी, दो मोबाइल और एक कार शामिल है। पुलिस ने बताया कि मामले में अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में औरंगाबाद नगर थाना में भादंवि. की धारा-25 (1-बी) ए, 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है। मामले में कार चालक ओबरा थाना के मखरा निवासी धनंजय कुमार को अवैध हथियार कारोबारी मानते हुए नामजद आरोपी बनाया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद अवैध हथियार कारोबारी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वर्ष 2009 में वह पटना जिले में अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस की छापेमारी टीम में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पुलिस जिला आसूचना इकाई के प्रभारी रामइकबाल यादव, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एमएलजी-1 टीम के पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, बैजनाथ कुमार, जेसी. अभ्यानंद कुमार, चंदन कुमार, हुलास कुमार, जिला आसूचना इकाई के सिपाही भवेश कुमार चौधरी आनंद राज और राहुल कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें