फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में एनडीए विधानसभा सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला

Sun, 24 Aug 2025 04:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित एनडीए विधानसभा सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित एनडीए विधानसभा सम्मेलन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सड़क निर्माण की रफ्तार तेज हुई है, हर गांव तक जलापूर्ति योजनाएं पहुंच रही हैं और गंगा का पानी हनुमाना डेम तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उद्योगों की स्थापना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में तेजी आई है। सरकार ने विधवा और विकलांग पेंशन में भी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि “आज बिहार में दो लुटेरे घूम रहे हैं—एक का परिवार देश को लूट चुका है और दूसरे ने बिहार को लूटा है।” उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार एक बार फिर बहुमत से बनेगी।


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, मंत्री महेश्वर हजारी, बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया के पूर्व विधायक मनीष कुमार, कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष और लोजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और पूरे परिसर में उत्साह और जोश देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें