फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagalpur: प्रेम प्रसंग में इंटर के छात्र ने लगाया फंदा, मौत की खबर सुनकर रोते-बिलखते प्रेमिका पहुंची लॉज

Mon, 03 Apr 2023 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र में एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे इंटर के छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
मृतक छात्र गौतम कुमार की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय चौक के समीप वाजिद अली लेन में इंटर की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान नवगछिया नव टोलिया गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश शाह के 17 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मामले को लेकर मृतक के रूममेट्स का कहना है कि गौतम पिछले एक वर्ष से लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। इस वर्ष वह इंटर की परीक्षा देने वाला था। रूम में रह रहे साथियों के मुताबिक़ गौतम का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात के वक्त अपने कमरे में मौजूद था, जिसके बाद बगल वाले कमरे में जाकर उसने खुदकुशी कर ली। सुबह 10:00 बजे के करीब रूममेट प्रिंस ने कमरे में गौतम को नहीं देखा तो उसकी तलाश की। बगल वाले रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने लॉज में रह रहे छात्रों और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।

दरवाजा खुलने पर हुआ खुलासा
इसके बाद मकान मालिक व छात्रों ने मिलकर कमरे का दरवाजा खोला। देखा तो गौतम का शव फंदे से लटका हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस और मृतक गौतम के परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही तातारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन नवगछिया से भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की प्रेमिका लॉज पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से रोते बिलखते मिलवाने की जिद करने लगी, जबकि पुलिस ने परिजनों के आने से पूर्व किसी को भी शव देखने से मना कर दिया है। छात्र की मौत के बाद के बाद से लोगों में तरह-तरह की बातें चलती रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें