फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सवाल पूछने पर भड़के भाजपा विधायक, युवक को दौड़ा कर मारने की कोशिश, वीडियो वायरल

Tue, 02 Sep 2025 11:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर

सार

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पवन कुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोराडीह में सड़क शिलान्यास के दौरान एक ग्रामीण युवक ने काम शुरू न होने पर सवाल उठाया।
 
विज्ञापन
वाल पूछने पर भड़के विधायक पवन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पवन कुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक और एक ग्रामीण युवक के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। दरअसल, विधायक सोमवार को अपने क्षेत्र गोराडीह में सड़क योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने शिलापट्ट पर लिखा "कार्य समापन" पढ़कर सवाल किया कि “जिस योजना का शिलान्यास किया गया है, उसका काम तो शुरू भी नहीं हुआ और बोर्ड पर समापन लिख दिया गया है।”
विज्ञापन


इस सवाल पर विधायक पवन यादव भड़क गए और युवक को डांटते हुए कहा—“ढेर पढ़ लिख लिया है का रे... इतना मारेंगे ना...” इतना कहकर वह बाइक से उतरकर युवक की ओर दौड़े। हालांकि, मौके पर मौजूद अंगरक्षकों और ग्रामीणों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिलान्यास का बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन ज़मीन पर अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर जब युवक ने सवाल किया तो विधायक ने अपशब्द कहे और मारने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विधायक पवन यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि “इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से पहले ही कर चुके हैं। बोर्ड पर उसी काम का समापन लिखा है।”
विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा के बेलगांव में सनसनीखेज वारदात: चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने की युवक की हत्या, आक्रोश; रोड जाम
विज्ञापन


हालांकि ग्रामीणों का सवाल है कि “अगर शिलान्यास हो चुका है तो अब तक काम शुरू क्यों नहीं हुआ?” यह घटना न सिर्फ विधायक के व्यवहार पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर यूज़र्स भी यह कहते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि लोकतंत्र में जनता के सवाल पूछने पर क्या जनप्रतिनिधि इस तरह का रवैया अपनाएंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें