फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड, प्राइवेट कंपाउंडर की हालत नाजुक; हायर सेंटर किया गया रेफर

Thu, 05 Feb 2026 10:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में फोरलेन सड़क पर दिनदहाड़े अपराधियों ने प्राइवेट कंपाउंडर पिंटू कुमार दास को गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक है। पीड़ित का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास फोरलेन सड़क पर गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिनदहाड़े सनसनीखेज गोलीकांड हुआ। बाइक सवार एक प्राइवेट कंपाउंडर को चार की संख्या में आए अपराधियों ने घेरकर पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए फॉरलेन पर दहशत का माहौल बन गया।

घायल की पहचान नंदलालपुर चांदनी चौक निवासी 35 वर्षीय पिंटू कुमार दास के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पिंटू सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। इसी दौरान उसने किसी तरह मोबाइल फोन से अपने बड़े भाई को घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उसे पहले कहलगांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम

घायल पिंटू कुमार दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही वह फॉरलेन सड़क पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पीछे से गोली मार दी। पिंटू ने दो आरोपियों की पहचान सुनील कुमार चौधरी और जयकांत शर्मा के रूप में की है। उसने आशंका जताई है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।

सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फॉरलेन जैसी व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें