फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: परीक्षा केंद्र जा रहे बाइक सवारों को बेकाबू ऑटो रिक्शा ने मारी टक्कर; चाचा का पैर टूटा, भतीजा गंभीर

Thu, 05 Feb 2026 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर में परीक्षा दिलाने जा रहे चाचा-भतीजा ऑटो की टक्कर से घायल हो गए। दोनों का जेएलएनएमसीएच में इलाज चल रहा है। भतीजे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल चाचा-भतीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने जा रहे चाचा-भतीजा सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जानवी चौक के समीप हुई, जब बाइक सवार दोनों को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 
हादसे के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार भतीजे की हालत नाजुक बनी हुई है।
 
जख्मी चाचा की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरत खानी निवासी संजय तांती के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। वहीं भतीजा इशाकचक थाना क्षेत्र के भिखनपुर निवासी दिवंगत संजय तांती का 19 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: हवलदार को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, थाने में गोली लगने से हुई थी मौत
 
घायल सोनू कुमार ने बताया कि वह अपने भतीजे अजय को सेकंड पाली में भूगोल की परीक्षा दिलाने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

 
हादसे में सोनू कुमार का पैर टूट गया है, जबकि अजय कुमार के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अजय की हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना को लेकर इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें